ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मिलेगी 10 लाख युवाओं को नौकरी ; सम्राट चौधरी ने कर दिया बड़ा एलान

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक बड़ा एलान कर किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 1

‘बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मिलेगी 10 लाख युवाओं को नौकरी ; सम्राट चौधरी ने कर दिया बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक बड़ा एलान कर किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग ख्वाब दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन असल में वे जमीन लुटने की योजना बना रहे हैं।


बीजेपी के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए सम्राट ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब ही है गारंटी का पूरा होना। बीजेपी ने 2014 और 2019 के घोषणा पत्र में देश की जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाया है। यह गरीब कल्याण, नारी शक्ति, युवा और किसान का संकल्प पत्र है। डबल इंजन सरकार ने बिहार जैसे राज्य को विकसित करने का काम किया है। 


सम्राट ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में उनके परिवार के लोग राजा की तरह रहे हैं। तेजस्वी यादव पांच विभागों के मंत्री रहे, उन्हें बताना चाहिए कि किस विभाग में कितने लोगों को नौकरी दी। बिहार के लोगों को ठगना राजद परिवार का पहला काम है। लालू परिवार सनातन धर्म का मजाक उड़ता हुआ देखता रहता है। लालू सावन में मटन खाते हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव नवरात्रि में मछली खा रहे हैं।