ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा Bihar Electricity Bill : बिहार में सस्ती हुई बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; वापस होंगे पहले से लिए गए पैसे Bihar Land News : दाखिल -खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब खुद के जेब से भरने होंगे रुपए INDIAN RAILWAY : दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदला,अब इस जगह भी होगा स्टॉपेज Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; गया में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड आतंकी हमले के खिलाफ छातापुर में कैंडल मार्च, यह निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की आत्मा पर हमला है: संजीव मिश्रा सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने से वापस लौट गई शैतान सिंह की बारात, बेकार गया 4 साल लंबा इंतजार IAS अधिकारी KK पाठक की बिहार से विदाई, अब केंद्र में निभाएंगे नई जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के पांच सीटों पर चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 05 Apr 2023 08:02:59 AM IST

बिहार विधान परिषद के पांच सीटों पर चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। यह रिजल्ट महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि वह सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है। तो वहीं बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा का कहना है कि इस बार महागठबंधन को काफी नुकसान होने वाला है।


दरअसल, बीते 31 मार्च को बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर वोटिंग करवाई गई थी। इसके बाद अब आज यानी 5 अप्रैल को इन सभी सीटों का परिणाम आने वाला है। इस बार जिन 5 सीटों पर गिनती की जा रही है। उनमें से 3 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीट हैं। इस चुनाव में कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि सीधा मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच में ही है।


मालूम हो कि सारण स्नातक क्षेत्र से भाजपा के महा चंद्र सिंह और जदयू के वीरेंद्र यादव आमने-सामने हैं। इसी सीट पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ धर्मेंद्र सिंह का सामना सीपीआई के स्वर्गीय केदार पांडे के पुत्र पुष्कर आनंद से है। वही गया स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ राजद से जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत कुमार सिंह आमने-सामने है। गया शिक्षक क्षेत्र से जदयू के पुराने उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के जीवन कुमार से हैं।


जानकारी हो कि, 8 मई 2023 को गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह साथ ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल सामप्त हो रहा है। जिसके बाद अब यह चुनाव करवाया गया है और इन सभी नेताओं का नजर इस चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, इस चुनाव में महागठबंधन के तरफ से तीन सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर आरजेडी के अलावा एक सीट पर सीपीआई ने चुनाव लड़ा था। वहीं, विपक्षी दल बीजेपी चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में परिषद सदस्यों की संख्या 75 थी। जबकि चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आगामी तारीख 8 मई को समाप्त हो रहा है। अब  इसी के मद्देनजर पांच अप्रैल यानी आज चुनाव का परिणाम आ रहा है। अब देखना यह कि किसकी जीत होगी और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।