ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: रिहायशी इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण; वन विभाग की टीम पहुंची

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा क्षेत्र स्थित भगता गांव

बिहार: रिहायशी इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण; वन विभाग की टीम पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा क्षेत्र स्थित भगता गांव से उत्तर बधार में लोगों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 


ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार की सुबह तेंदुआ को बधार में भ्रमण करते हुए देखा गया है। सूचना पाकर झंझारपुर से वन विभाग की एक टीम बुधवार शाम कोसी दियारा क्षेत्र पहुंची और उक्त स्थल पर पहुंचकर बधार से तेंदुआ के पदचिन्हों को देखा। टीम ने जानवर के पदचिन्ह का सैंपल लिए और गहन जांच की है। 


वनपाल कुमारी ज्योति ने बताया कि जंगली जानवर के पदचिन्ह से प्रथमदृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह तेंदुआ का है या अन्य किसी जंगली जानवर या फिर जंगली बिल्ली का। उन्होंने स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं।

रिपोर्ट- कुमार गौरव