ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार: दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, करमा पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थीं दोनों सगी बहनें

JAMUI: जमुई में शनिवार की सुबह दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें करमा पूजा के लिए तालाब से कमल का फूल तोड़ने गई थीं। फूल तोड़ने के दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में च

बिहार: दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, करमा पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थीं दोनों सगी बहनें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में शनिवार की सुबह दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें करमा पूजा के लिए तालाब से कमल का फूल तोड़ने गई थीं। फूल तोड़ने के दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बहनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, यह घटना बरहट प्रखंड के नोआमारण गांव की है, जहां नवकी आहार में करमा पूजा को लेकर कालापत्थर गांव निवासी राजो शाह की बेटी चंचल कुमारी और सिमरन कुमारी दोनों दर्जनों लड़कियों के साथ कमल फूल तोड़ने नवकी आहार गई थीं, जहां दोनों बहने गहरे पानी में डूब गईं। अन्य लड़कियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। 


जिसके बाद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनो बहनों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एकसाथ दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता