ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : एसपी ऑफिस के सामने दिनदहाड़े 7 लाख के सोना की लूट, दुकान में ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे

BAGAHA : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण की दुकान से करीब 7 लाख रूपए का सोना लूट लिया। घटना बगहा एसपी के कार्यालय के ठीक साम

बिहार : एसपी ऑफिस के सामने दिनदहाड़े 7 लाख के सोना की लूट, दुकान में ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण की दुकान से करीब 7 लाख रूपए का सोना लूट लिया। घटना बगहा एसपी के कार्यालय के ठीक सामने की है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कप मच गया है।


बताया जा रहा है कि एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित शालिनी ज्वेलर्स को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बाइक सवार अपराधी ग्राहक बनकर आभूषण की दुकान में घुसे थे और दुकानदार से हथियार के बल पर 7 लाख के सोने के आभूषण लूट लिए। दिनदहाड़े एसपी कार्यालय के ठीक सामने हुई लूट की इस वारदात से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह सोमवार को भी शालिनी ज्वेलर्स में गहने खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे थे। पीड़ित दुकानदार ग्राहकों को आभूषण दिखा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुस गये और 7 लाख रूपए के आभूषण लूट लिए। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए।