ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

बिहार : सीवान में मोसाद संगठन के पोस्टर से दहशत, 6 लोगों को जान से मारने की दी धमकी, एक पर हमला

SIWAN : इस वक्त खबर बिहार के सीवान जिले से आ रही है जहां पोस्टर चिपकाकर 6 लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. साद संगठन ने इस पोस्टर को चिपकाया है. इन 6 लोगों में से एक पर

बिहार : सीवान में मोसाद संगठन के पोस्टर से दहशत, 6 लोगों को जान से मारने की दी धमकी, एक पर हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : इस वक्त खबर बिहार के सीवान जिले से आ रही है जहां पोस्टर चिपकाकर 6 लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. साद संगठन ने इस पोस्टर को चिपकाया है. इन 6 लोगों में से एक पर जानलेवा हमला हुआ है.


यह मामला सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के गंभीरार पंचायत के कौसड गांव का है. यहां पर चिपकाए गए एक पोस्टर पर गांव के 6 लोगों के नाम हैं.उन सभी 6 लोगों से कहा गया है कि 1 माह के अंदर सुधर जाएं नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस पोस्टर में स्वर्गीय श्याम बहादुर सिंह के बेटे 55 साल के विजय सिंह  का भी नाम है. जिनपर बीती रात जानलेवा हमला किया गया है. वारदात के वक्त विजय सिंह घर के बरामदे में सोए थे. तभी 2 की संख्या में आए हमलावरों ने चाकू से उनपर हमला बोल दिया. बता दें कि पोस्टर पर में विजय सिंह का नाम चौथे स्थान पर है.


फिलहाल सीवान पुलिस ने पोस्टर हटा दिया है और मामले की जांच कर रही है. इस पस्टर लगने के बाद गांव में दहशत का  माहौल बन गया है. इस की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है. इस मामलेपर सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया हैं. कहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी.


बता दें कि पोस्टर के अनुसार यह मामला जमीन विवाद का लग रहा है  प्रशासन हर पहलू से इसकी जांच में जुट गया है. इस पोस्टर में गांव के रावण उतिल सिंह, रावण कृष्णा सिंह, सुदामा सिंह, विजय सिंह, कमल सिंह और पारप सिंह के नाम हैं. पोस्टर में दी गई धमकी के अनुसार, अगर इन लोगों ने अपने पापों का प्रायश्चित नहीं किया तो इन्हें मरना होगा. जो लोग ऐसे पापी लोगों का साथ देंगे. अगला नंबर उनका होगा. मोसाद संगठन के नाम से चिपकाए गए इस पोस्टर में लिखा गया है कि फिर भी तुम सब को सुधरने का एक मौका देते हैं. तुम सबको महीने भर का समय दिया जाता है. जिसने गरीब की जमीन ली है, वह जमीन लौटाए. जिसने गरीब को मारा या धमकाया है वह सबके सामने उससे माफी मांगे. नहीं तो एक महीने के बाद जो जहां मिलेगा वहीं मार दिया जाएगा.

टैग्स