ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : शर्मसार हो गया पवित्र रिश्ता, ससुराल से नवविवाहिता को लेकर भागा चचेरा भाई, 5 दिन पहले हुई थी शादी

SHEKHPURA : शेखपुरा में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहां एक नवविवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हो गई। महज पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। नवविवाहिता

बिहार : शर्मसार हो गया पवित्र रिश्ता, ससुराल से नवविवाहिता को लेकर भागा चचेरा भाई, 5 दिन पहले हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहां एक नवविवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हो गई। महज पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। नवविवाहिता के फरार होने की जानकारी जैसे ही ससुरालवालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। ससुराल के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद लड़की के पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।


घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते 5 फरवरी को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली लड़की की शादी शेखपुरा निवासी लड़के से हुई थी। शादी के बाद लड़की मायके से विदा होकर शेखपुरा स्थित अपने ससुराल आ गई। किसी तरह चार दिनों तक वह ससुराल में रही और पांचवें दिन मौका पाकर वहां से फरार हो गई।


शादी वाला घर था लिहाजा घर के सभी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गुरूवार को लड़की वहां से भाग निकली। जब ससुरालवाले लड़की के कमरे में गए तो उसे गायब पाया। लड़की सभी जेवरात, कपड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गई थी। ससुरालवालों ने जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को दी, आनन-फानन में लड़की के घरवाले शेखपुरा पहुंचे।


लड़की के मायके वालों द्वारा खोजबीन की गई तो पता चला कि लड़की को उसका चचेरा भाई शादी की नीयत से लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पूरे मामले पर बरबीघा थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगवा युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।