ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: शराब पिलाने के बाद शख्स की पीट-पीटकर हत्या, संपत्ति के विवाद में मर्डर की आशंका, भाइयों पर लगा आरोप

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक चरवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके

बिहार: शराब पिलाने के बाद शख्स की पीट-पीटकर हत्या, संपत्ति के विवाद में मर्डर की आशंका, भाइयों पर लगा आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक चरवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले के छानबीन में जुट गई है। जांच के दौरान घटनास्थल पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवागढ़ी नाथ टोला की है।


मृतक की पहतान नाथ टोला निवासी 45 वर्षीय चरवाहा अबोध यादव उर्फ डिगा लाल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अबोध यादव नाथ टोला में रहकर भैंस चराने का काम करता था। पारिवारिक विवाद के कारण मृतक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिछले दो साल से अकबरनगर स्थित अपने मायके में रहती थी। वारदात की रात अबोध यादव को गांव के ही शंभू यादव के साथ देखा गया था और सुबह उसका शव मध्य विद्यालय महादेवपुर के परिसर से बरामद किया गया।


अबोध यादव का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से शराब के टेट्रा पैक और कोल्ड ड्रिंक के बोतलें बरामद की गई हैं। हत्या के बाद खून के निशान को छिपाने की कोशिश की गई है। मृतक के साला ने बताया कि घरेलू जमीन के हिस्से को लेकर उसके भाइयों से विवाद चल रहा था।


इधर, घटना के बाद मृतक की पत्नी नूतन देवी और उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर में एक अबोध यादव की हत्या हुई है। अपराधियों द्वारा ईंट से पीट- पीटकर हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि मृतक शराब पीता था जिस कारण उसे मारने से पहले शराब भी पिलाई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लेने का दावा किया है।