ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार: शराब पार्टी में जहर खिलाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर का आरोप

MUNGER: मुंगेर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पार्टी के दौरान एक युवक को उसके ही दोस्तों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना मुफस्सिल था

बिहार: शराब पार्टी में जहर खिलाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पार्टी के दौरान एक युवक को उसके ही दोस्तों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है. युवक देर शाम दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद घर लौटा था। घर पहुचते ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बशुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी जर्मन यादव के बेटे अजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अजीत रविवार की देर शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात शराब पार्टी करने के बाद दोस्तों ने नशे की हालत में उसे घर पहुंचाया था। घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को बताया कि दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिला दिया है। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जबतक उसे अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया।


मृतक के पिता जर्मन यादव के मुताबिक पांडव यादव शराब का कारोबार करता है और लगातार वह अजीत को अपने घर में शराब रखने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन अजीत शराब कारोबारी पांडव की बात मानने को तैयार नहीं था। जिससे नाराज पांडव यादव ने दोस्तों के साथ शराब में जहर मिलाकर अजीत को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।