ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: शराब कारोबार में लिप्त दो युवकों की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां दो युवकों की बेहरमी से हत्या कर दी गई है। दोनों युवकों का शव जंगल से बरामद होने पर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। जंगल में एकसाथ दो शवों के म

बिहार: शराब कारोबार में लिप्त दो युवकों की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां दो युवकों की बेहरमी से हत्या कर दी गई है। दोनों युवकों का शव जंगल से बरामद होने पर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। जंगल में एकसाथ दो शवों के मिलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी, बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना चकाई थाना क्षेत्र के सिमराधाव गांव के पास स्थित कर्मचातार जंगल की है।


दोनों मृतकों की पहचान चरकापत्थर के रहनेवाले नावा भुल्ला और मकरकेन थाना क्षेत्र के चरकापत्थर के रहने वाले रामकिशोर यादव रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के अवैध कारोबार में लिप्त थे। किस कारण से दोनों की हत्या की गई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों युवकों के सिर पर पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता