ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड की हत्या से आहत महिला ने दे दी जान

BHAGALPUR : भागलपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के छजोपुर गांव की है। यहां प्रेमी की मौत से आहत एक शादीसुदा प्रेमिका ने ससुराल में फांसी के फं

बिहार : शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड की हत्या से आहत महिला ने दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के छजोपुर गांव की है। यहां प्रेमी की मौत से आहत एक शादीसुदा प्रेमिका ने ससुराल में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद भी वह अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल पाई थी। पिछले महीने अपराधियों ने उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर वह काफी दुखी थी और हताशा में आकर उसने खुदकुशी कर ली।


बताया जा रहा है कि सरोख गांव निवासी गणेश मंडल के बेटी मधु कुमारी की शादी ललमटिया थाना क्षेत्र के छजोपुर गांव निवासी मिथुन कुमार के साथ  अप्रैल 2020 में हुई थी। परिवार के दबाव में मधु की शादी तो घर के लोगों ने करा दी लेकिन वह अपने प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी। 


मधु ससुराल में रहते हुए अक्सर अपने प्रेमी से फोन पर बात किया करती थी और जब भी वह मायके जाती, वहां अपने प्रेमी से मुलाकात जरूर करती थी। बताया जा रहा है कि पिछले महीने अपराधियों ने मधु के प्रेमी बहबलपुर निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र दीपक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रेमी की हत्या के बाद से ही मधु काफी परेशान रहने लगी थी और घर वालों से अक्सर उसकी चर्चा करती थी।


शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जब घर में कोई नहीं था तो मधु ने प्रेमी दीपक सिंह के वियोग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर, घटना की सूचना मलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।