बिहार से बड़ी खबर : महज पांच रुपए के लिए महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, तीनों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Updated Apr 23, 2022, 5:36:54 PM

बिहार से बड़ी खबर : महज पांच रुपए के लिए महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, तीनों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां महज पांच रुपए के लिए एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच महज पांच रुपए को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला ने गुस्से में आकर दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला समेत दो साल की बेटी और 8 साल के बेटे की मौत हो गई।


इधर, तीनों की मौत के बाद ससुराल के लोग शव जलाने की कोशिश कर रहे थे।इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के मायके वालों को मिली उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।