ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर ले ली जान

CHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मढ़ौरा के गौरा बिशुनपुरा की है। यहां आरोपी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू ग

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मढ़ौरा के गौरा बिशुनपुरा की है। यहां आरोपी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


छपरा के बिशुनपुरा निवासी बाबर हुसैन की बेटी शाहिदा खातून की शादी नरहरपुर निवासी मुमताज अंसारी के साथ चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस बीच शाहीदा ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। जिसके बाद शाहीदा दो माह पहले पति का घर छोड़ गौरा बिशनपुर स्थित अपनी नानी घर रहने के लिए चली गई। गुरुवार को आरोपी पति मुमताज शाहीदा से मिलने के लिए गौरा बिशनपुरा गांव पहुंचा था।


खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर पति मुमताज ने पत्नी शाहीदा की चाकू माकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पति मुमताज का कहना है कि उसकी 21 वर्षीय पत्नी शाहीदा खातून का अवैध संबंध उसरी गांव के एक युवक के साथ था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।