ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : संदिग्ध अवस्था में इंटर परीक्षार्थी की मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से आ रही है जहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया खास टोला से पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय लोगो की सूचना पर संदिग्ध स्थिति में विवाहित महिला के शव को बर

बिहार : संदिग्ध अवस्था में इंटर परीक्षार्थी की मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से आ रही है जहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया खास टोला से पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय लोगो की सूचना पर संदिग्ध स्थिति में विवाहित महिला के शव को बरामद किया है. मृतक की पहचान 21 वर्षीय पुष्पा कुमारी पति पवन कुमार के रूप में की गई है. 


मृतक के दादा खैरवा टोला लोखान निवासी टोला रामधारी महतो ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले दहेज में पलंग कुर्सी और सोने की चैन की मांग लगातार कर रहे थे. ससुराल वाले ने पुष्पा की हत्या दहेज सामग्री नहीं देने के कारण गला घोट कर की है. जबकि लड़की के ससुराल वालों का कहना है कि सुबह में चाय बनाने के क्रम में अचानक बेहोश होकर गिर गयी. आनन-फानन में घोड़ासहन के निजी अस्पताल में ले जाने के दौरान मौत हो गई. 


मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. मृतक के दादा ने आगे बताया कि उनकी पोती की शादी करीब 9 महीने पूर्व घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया खास टोला में पवन कुमार के साथ धूमधाम के साथ की गई थी. मृतक पुष्पा कुमारी इंटर की परीक्षार्थी भी है. जिसका परीक्षा चिरैया में चल रहा था. इस मामले में थाना प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के दादा रामधारी महतो ने पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पति पवन कुमार और देवर सुजीत कुमार को आरोपित किया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता