ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने बिजली का करंट लगाकर उसे

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने बिजली का करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना नवादा शहर के वीआईपी कॉलोनी स्थित रेलवे लाइन के पास की है।


युवक की पहचान रवि कुमार के रूप में की गई है जो शहर के मंगर बिगहा में अपने नानी घर में रहता था। शुक्रवार को उसका शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि रवि कल देर शाम से ही गायब था। संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद जब रवि का कहीं पता नहीं चला तो थक हारकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव को रेलवे लाइन के पास से बरामद किया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही साथ युवक को बिजली का करंट भी लगाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली करंट लगाकर उसकी हत्या की गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता