1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 05, 2022, 5:02:13 PM
- फ़ोटो
SASARAM : रोहतास में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। प्रेमिका के घर वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सासाराम के चेनारी थाना इलाके के रेरिया गांव की है। युवक प्रेमिका के बुलाने पर देर रात उसके घर पहुंचा था। जैसे ही युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा लड़की के परिजनों ने उसकी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर कुमार का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों छिप छिपकर एक दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच प्रेमिका ने फोन कर नंदकिशोर को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। प्रेमिका के बुलाने पर नंदकिशोर उससे मिलने के लिए रात के दो बजे अपने घर से निकल गया। जैसे ही वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा लड़की के चाचा और भाइयों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
नंदकिशोर की जमकर पिटाई करने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे वहां से भगा दिया। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर किसी प्रकार अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद लड़के के परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने घायल नंदकिशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले के छानबीन में जुट गई है।