ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व मुखिया का पति, वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने एक पूर्व मुखिया के पति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे धर दबोचा। आशंका जताई जा रह

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व मुखिया का पति, वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने एक पूर्व मुखिया के पति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे धर दबोचा। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व मुखिया का पति किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


दरअसल, पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव का है, जहां पुलिस ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव पंचायत की पूर्व मुखिया ललिता देवी के पति हरेराम यादव को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया का पति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था। 


एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि बभनियांव पंचायत की पूर्व मुखिया का पति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बभनियांव गांव के पास एक होटल में रुका था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पूर्व मुखिया पति को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व मुखिया पति पर आवास सहायक के साथ मारपीट समेत अन्य मामले जगदीशपुर थाना में दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है। हाल ही में उसने एक चौकीदार के साथ मारपीट भी किया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता