1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2023, 12:20:10 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां एक मनचले दारोगा की काली करतूत सामने आने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। दारोगा पर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपी दारोगा छतौनी थाने में पदस्थापित है।
दरअसल, छतौनी थाने में तैनात 2018 बैच के दारोगा चंदन कुमार के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि दारोगा चंदन कुमार ने मुजफ्फरपुर और मोतिहारी महिला थाने में सिपाहियों के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दारोगा के खिलाफ मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के महिला थाने में पीड़ित महिला सिपाहियों ने केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक,आरोपी दारोगा चंदन कुमार लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर के टाउन थाना में तैनात था, जहां पदस्थापित एक महिला कांस्टेबल के साथ उसने छेड़खानी की थी। फिलहाल वह मोतिहारी के छतौनी थाने में पदस्थापित है। यहां भी उसने एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। दो-दो महिला कांस्टेबल द्वारा दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सस्पेंड कर दिया है।