ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार पुलिस का झारखंड में एक्शन, कुख्यात नक्सली डीपी यादव उर्फ देवेंद्र देवघर से गिरफ्तार

JAMUI: खबर जमुई से आ रह है, जहां पुलिस ने टॉप 10 की लिस्ट में शामिल कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ हत्या, लूट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचन

बिहार पुलिस का झारखंड में एक्शन, कुख्यात नक्सली डीपी यादव उर्फ देवेंद्र देवघर से गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रह है, जहां पुलिस ने टॉप 10 की लिस्ट में शामिल कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ हत्या, लूट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस की टीम ने कुख्यात डीपी यादव उर्फ  देवेंद्र प्रसाद को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है।


पूरे मामले पर जमुई एसपी शोर्य सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली, अपराधी डीपी यादव अपने दोस्तों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एएसपी अभियान और सदर एसडीपीओ के नेतृव में पुलिस टीम गठित कर पेसरा झिट्टी जंगल में घेराबंदी की गई और डीपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। डीपी यादव नक्सली जोनल कमांडर चिराग दा का करीबी बताया जाता है।


एसपी ने बताया कि डीपी यादव का झारखंड के देवघर में आलीशान बंगला भी है जो किसी महल से कम नहीं है। डीपी यादव की अकूत संपत्ति के बारे में भी जांच की जाएगी। डीपी यादव का संबंध कई बड़े नक्सली और सफेदपोश लोगों है। ऐसे लोगो को भी शिनाख्त की जा रही है। बहुचर्चित इंजीनियर अंकित हत्याकांड में उसकी संलिप्तता रही है। 


1 नवंबर 2020 को अरूणमाबांक गांव निवासी मुद्रिका यादव के बेटे अंकित कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हथियारबंद अपराधियों ने मुद्रिका यादव के घर पर हमला कर दिया था और छत पर खड़े अंकित कुमार को गोलियों से भून दिया था।इसके अलावा कई नक्सल मामले, हत्या, लूट एवं डकैती जैसे संगीन मामलों में भी डीपी यादव की संलिप्तता रही है तथा पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।