Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Bihar News: बिहार में डोमिसाइल नीति पर बवाल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र; सरकार के खिलाफ नारेबाजी Bihar News: बिहार में डोमिसाइल नीति पर बवाल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र; सरकार के खिलाफ नारेबाजी Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, साल के अंत तक मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
1st Bihar Published by: Updated Sat, 11 Jun 2022 04:22:00 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर आरोप है कि उसने जबरन शराब पिलाने के बाद पत्नी के कपड़े फाड़े और वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों को दिखाया है। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पति की करतूत को लेकर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।
पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक साल 2015 में पीड़िता की शादी इमामगंज के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में आरोपी पति महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। पति बार-बार पत्नी से मायके वालों से दो लाख रुपए मांगने का दबाव बना रहा था।
मायके से रुपए नहीं लाने से नाराज पति और उसके परिवार के लोग महिला के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। प्रताड़ना से परेशान महिला अपने मायके चली गई लेकिन कुछ दिनों बाद पति उसे वापस ससुराल लेकर चला आया। इसी बीच आरोपी पति एक दूसरी महिला को लेकर घर पहुंच गया। जब भी पत्नी उस महिला के बारे में पूछती तो वह उसके साथ मारपीट किया करता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे जबरन शराब पिलाया और उसके कपड़े फाड़ते हुए वीडियो कॉल कर दोस्तों को दिखाया।
पति की करतूतों से परेशान महिला थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया और दोनों में समझौता करा दिया। समझौते के बाद कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन एक महीने के बाद पति फिर से महिला को प्रताड़ित करने लगा। मायके वालों की सलाह पर महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।