ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

बिहार : पति–पत्नी की हत्या से सनसनी, सोते वक्त अपराधियों ने ले ली जान

ARA : बिहार में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. भोजपुर में डबल मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई है. यहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपत्

बिहार : पति–पत्नी की हत्या से सनसनी, सोते वक्त अपराधियों ने ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. भोजपुर में डबल मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई है. यहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी है. इन दोनों की हत्या सोते वक्त की गई है.



वारदात भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के एकबारी गांव में हुई है. इस गांव के रहने वाले विश्वनाथ राय और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है. विश्वनाथ राय की उम्र लगभग 80 से 85 साल के बीच बताई जा रही है. दोनों पति-पत्नी के हाथ पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया और फिर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी गई है. दोनों दंपत्ति की कोई संतान भी नहीं थी.



दोनों बुजुर्ग दंपति की हत्या संपत्ति के कारण होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना की जानकारी तब मिली जब बुजुर्ग दंपत्ति के यहां खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला घर पहुंची. उसने हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

टैग्स