ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार: पारिवारिक विवाद में बुजर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

VAISHALI: वैशाली जिले के महुआ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण पोते और बहू ने पीट-पीटकर कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों घर छोड़कर

बिहार: पारिवारिक विवाद में बुजर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के महुआ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण पोते और बहू ने पीट-पीटकर कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों घर छोड़कर फरार हो गया है. वहीं, सूचना मिलने पर मृतक महिला के पुत्री और दामाद घटना स्थल पर पहुंचे. इस घटना की खबर सामने आते ही बात आग की तरह फैल गई. जानकारी मिलने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं. 


जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छतवारा गांव की है. जहां पारिवारिक विवाद में पोते और बहू ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बूढ़ी महिला के घर में पारिवारिक विवाद होता रहता था. जिसमें अक्सर पोते और बहू सास की पिटाई करती थी. 


बीते रात पारिवरिक मैटर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. धीरे-धीरे परिवारिक विवाद गहरा गया. जिसके बाद तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे रात में अपने ही दो पोते और बहू ने मिलकर बुजुर्ग सांस को बेरहमी से पिटाई कर दी. मामला इतना बढ़ा कि तीनों ने 65 साल की बुजुर्ग महिला राजकुमार देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, पोता का नाम रवि कुमार और करण कुमार है. वहीं, बहू का नाम अनिता देवी बताया जा रहा है. 


घटना की खबर सामने आते ही बात आग की तरह फैल गई. वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक महिला के पुत्री और दामाद घटना स्थल पहुंचें. इनलोगों ने घटना की जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारी को दी. जिसके बाद महुआ थाना अध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ पहुंचें. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया. महुआ पुलिस मामले की जांच में जूट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता