ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। परिमार्जन के एवज में आरोपी राजस्व कर्मचारी एक

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। परिमार्जन के एवज में आरोपी राजस्व कर्मचारी एक महिला से रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।


दरअसल, हरनौत प्रखंड कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात संतोष कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय अंबानगर के रहने वाले छोटे लाल की पत्नी शोभा कुमारी से जमीन का परिमार्जन करने के अवज में 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी राजस्व कर्मचारी द्वारा बार बार दबाव बनाने से परेशान शोभा कुमारी ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। पीड़िता की शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया।


मंगलवार की सुबह निगरानी की टीम नालंदा पहुंची और हरनौत ब्लॉक के पास स्थित गली में जब आरोप राजस्व कर्मचारी महिला से 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम पहुंच गई और आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद ब्लॉक में तैनात अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।