ब्रेकिंग
‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी

Bihar News: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराया स्कॉर्पियों, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। वही 8 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना दुर्गावती में म

Bihar News: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराया स्कॉर्पियों, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। वही 8 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना दुर्गावती में मरहियां के पास नेशनल हाईवे 2 पर हुई है। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गयी। स्कॉर्पियों पर 10 लोग सवार थे जिसमें दो की मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर करारी गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव शादी समारोह में जा रहे थे।


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व स्थानीय समाजसेवी आनंद सिंह के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। मृतक की पहचान करारी गांव निवासी नसीम खान के पुत्र जसीम खान उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई  हैं।


वहीं घायलों की पहचान (1) आतिफ खान उम्र 25 वर्ष पिता निजामुद्दीन (2) रब्बार खान उम्र 24 वर्ष पिता हकीमुद्दीन खान (3) सैफ खान उम्र 27 वर्ष पिता नसीम खान (4) अजीम खान उम्र 25 वर्ष पिता शमीम खान (5) सादाब खान उम्र 20 वर्ष पिता नसीम खान (6) अमीर खान उम्र 25 वर्ष पिता जियाउद्दीन खान (7) शायाब खान उम्र 20 वर्ष (8) सोनू खान उम्र 32 वर्ष पिता हाशिमुदिन खान के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता