सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Mon, 28 Feb 2022 10:50:23 AM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD : औरंगाबाद में दो दिनों पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पचरुखिया जंगल में हुए IED ब्लास्ट के बाद कोबरा और CRPF का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से कई विस्फोटक समानों को बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, दो दिन पहले कोबरा और CRPF द्वारा जंगल में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के पचरुखिया के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दिया था। कोबरा और CRPF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया था। इस IED ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट विभोर कुमार सिंह, जवान सुरेंद्र प्रसाद और सुमन कुमार पांडेय घायल हो गए थे। फिलहाल घायल जवानों में सहायक कमांडेंट स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि IED ब्लास्ट करने के बाद नक्सली भाग निकले थे। जिसके बाद से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बरामद सामानों में सोलर प्लेट, हेमलेट, फावड़ा, इलेक्ट्रिक वायर, डेटोनेटर्स, मोमबत्ती, पीवीसी पाइप, एलुमिनियम पाइप, बैटरी, लोहे का वोल्ट, आयरन प्लेट, खाने-पीने की सामग्री, और प्रेशर आईईडी स्विच समेत अन्य चीजें शामिल हैं। एएसपी अभियान ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में एकत्रित हुए थे। लेकिन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली नहीं टिक सके और मौके से फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि नक्सली कहीं भी होंगे उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। IED ब्लास्ट के बाद कई शीर्ष नक्सली संदीप यादव, विवेक यादव, नितेश उर्फ इरफान, इंदल उर्फ उमा भोक्ता, संजीत भुईयां उर्फ सागर, प्रेम भुईयां उर्फ अभ्यास समेत अज्ञात 50 से 60 नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है। सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जयकुमार प्रसाद के बयान पर मदनपुर थाना कांड संख्या-87/22 के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा।