1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2022, 3:33:14 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां तीन बच्चों के एक पिता ने 11 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी करने के बाद बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं, पीड़िता की मां ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में कराहते हुआ देखा तो पीड़िता उसके पैर तले जमीन खिसकने लगी. आनन- फानन में घर वाले घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है.
घटना की जानकारी के बाद प्रसाशन ने पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता देखटे हुए बच्ची को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि प्राथमिक इलाज में बच्ची के शरीर से खून रुकना बंद हो गया, लेकिन पीड़िता फिलहाल बेहोश अवस्था में जिंदगी-मौत से जूझ रही है. फिलहाल पीड़िता सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती है.
पीड़िता की मजदूर मां ने बताया कि उसकी बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ-साथ मूक-बधिर भी है. वह बिना किसी की मदद लिए उठ-बैठ नहीं सकती है. मंगलवार की शाम वह शौच जाने के दौरान अपने दिव्यांग बेटी को कुर्सी पर बैठाकर छोटे पुत्र की देखरेख में खेत की ओर गई थी. इस दौरान उनके छोटे बेटे ने आरोपी की गोद में पीडिता को देखा था. उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी.
पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी प्रकाश महतो के बेटे रौशन महतो (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.