ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: मात्र एक घंटे बचा मतदान का समय, घर से निकलकर करें मतदान; जानिए कैसा रहा है अबतक का मतदान? Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar News: वोट डालने गई महिला ट्रेन हादसे में घायल, पैर कटने के बाद अस्पताल में इलाज जारी मोतिहारी में अखिलेश यादव और मुकेश सहनी की सभा: दोनों नेताओं ने एक सूर में कहा..अब NDA की विदाई तय Lakhisarai elections : लखीसराय में चुनावी गर्माहट: राजद एमएलसी अजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के बीच सड़क पर हुई भिड़ंत; जमकर हुई तू -तू मैं -मैं; राजद नेता ने उपमुख्यमंत्री के साथ किया गाली-गलौज Harish Rai Death: KGF के ‘चाचा’ हरीश राय ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, सिनेमा जगत में शोक की लहर Bihar Election 2025: VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील Bihar Election 2025: VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील BIHAR ELECTION : विजय सिन्हा के काफिले पर हमला के बाद अब लखीसराय में राजद MLC को ग्रामीणों ने घेरा,विरोध में लगाए नारे; बाहर निकालने के लिए सुरक्षा कर्मी को करनी पड़ीं मस्कत

मानसून से पहले आसमान से गिरी आफत : वज्रपात से 7 की गई जान, आज पहुंचेगा मानसून

1st Bihar Published by: Updated Sat, 12 Jun 2021 07:07:24 AM IST

मानसून से पहले आसमान से गिरी आफत : वज्रपात से 7 की गई जान, आज पहुंचेगा मानसून

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री होने के पहले ही मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है। मानसून आने के पहले ही वज्रपात की वजह से शुक्रवार को सुबह में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोगों की मौत पटना जिले के फतुहा में हुई जबकि दो की जान वज्रपात से खगड़िया में और एक की वैशाली में चली गई। अगले 48 घंटे के लिए भी कई जगहों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सचेत रहने के लिए इलाज भी जारी किया गया है। 


प्री मानसून की बारिश से बिहार में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है हालांकि पिछले 24 घंटे में मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच कर थोड़ा कमजोर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की सीमा पर सटे बागडोगरा के पास मानसून की रफ्तार कम हुई है हालांकि आज इसके प्रदेश में प्रवेश कर जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की शाम तक हर हाल में मानसून बिहार के अंदर दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि इस बार मानसून बिहार में तय समय से पहले एंट्री ले रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम की वजह से मानसून इस बार पहले पहुंचा है। 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्री मानसून की बारिश से कई जिलों में अच्छी खासी हुई है। इटाढ़ी और सिसवन में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि बेलहर में 60 मिलीमीटर, अधवारा में 50 मिलीमीटर, सूर्यगढ़ा में 40 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मानसून की एंट्री तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तापमान भी नीचे रहेगा। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून जब बिहार में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा तो वज्रपात जैसे मामलों में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक जून महीने में बिहार के अंदर सामान्य से अधिक बारिश से की उम्मीद है।