ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले : अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी

PATNA : बिहार के स्कूली शिक्षकों की मांग को विभाग ने मंजूर कर लिया है। अब राज्य के टीचरों को पहले से अधिक छुट्टी दी जाएगी। इससे टीचरों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, पूर्व प

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले : अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के स्कूली शिक्षकों की मांग को विभाग ने मंजूर कर लिया है। अब राज्य के टीचरों को पहले से अधिक छुट्टी दी जाएगी। इससे टीचरों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, पूर्व प्रधान सचिव केके पाठक के समय हुई छुट्टियों को कटौती को नए प्रधान सचिव ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अवकाश की नई लिस्ट जारी कर दी है। 


शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। इसके तहत पिछले साल के मुकाबले अब बिहार में छह दिन अधिक स्कूल में अवकाश होगा। इस नई लिस्ट में अब राज्य के अंदर टीचरों को तीज के मौके पर दो दिन अवकाश का प्रवधान किया गया है। 


वहीं गुरुनानक जयंती समेत पांच अलग -अलग पर्व की छुट्टी की घोषणा की गयी है। इनमें रक्षाबंधन के दिन एक दिन की छुट्टी भी शामिल रहेगी। इसके अलावा अनंत चतुरदर्शी को भी अब स्कूल में अवकाश रहेगा। इसी तरह जीतिया के दिन में स्कूल में एक दिन का अवकाश रहेगा। इसके अलावा गुरुनानक जयंती के दिन भी बिहार में अब स्कूल बंद रहेंगे। 


गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की 23 दिनों की छुट्टियों में कटौती कर उसे 11 दिन कर दिया था और इससे संबंधित नई अवकाश तालिका घोषित की थी, तब विभाग ने दुर्गापूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी थी। इस साल बिहार शिक्षा विभाग ने पिछले वर्षों में 20 दिनों के बजाय 30 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की है।