Hindi News / news / सूबे में आफत की बारिश, वज्रपात ने ली दर्जनभर से ज्यादा लोगों की...

सूबे में आफत की बारिश, वज्रपात ने ली दर्जनभर से ज्यादा लोगों की जान

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 7:49:05 AM

सूबे में आफत की बारिश, वज्रपात ने ली दर्जनभर से ज्यादा लोगों की जान

- फ़ोटो

PATNA : मंगलवार से सुबह में जारी लगातार बारिश ने दर्जनभर लोगों की मौत हो गई है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की वजह से दर्जनभर लोगों की जान चली गई है। वज्रपात की वजह से पटना में दो लोगों की मौत हुई है। दो अलग-अलग घटनाओं में बिहटा और विक्रम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कैमूर में 3 लोगों की जान वज्रपात से चली गई। इसके अलावा मोतिहारी, जहानाबाद और लखीसराय में भी बज्रपात के कारण लोगों की जान गई है। जहानाबाद के शकूराबाद और जाफरगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है। प्रशासन की तरफ से वज्रपात से हुई मौत के मामले में राहत देते हुए परिजनों तक मुआवजा राशि पहुंचाई जा रही है।