ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार में ठंड का कहर जारी, स्कूल जाने के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र की मौत

DESK: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना, गया, भागलपुर, औरंगाबाद, डेहरी, कैमूर, वैशाली, बेगूसराय सहित कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिले शीतलहर

बिहार में ठंड का कहर जारी, स्कूल जाने के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना, गया, भागलपुर, औरंगाबाद, डेहरी, कैमूर, वैशाली, बेगूसराय सहित कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिले शीतलहर की चपेट में है। तापमान लुढकने से कनकनी बढ़ गयी है। एहतियात के तौर पर पटना समेत 16 जिलों में स्कूल आठवीं तक की कक्षा के लिए बंद किया गया है। ठंड के कहर के कारण पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। 


नौवीं कक्षा के 15 साल के छात्र विकास की स्कूल जाने के दौरान ठंड लगने से मौत हो गयी। विकास नरकटियागंज के राजकीयकृत रामचंद्र लालजी उच्च विद्या मंदिर मथुरा का छात्र था। स्कूल के प्रिसिंपल और परिजनों ने बताया कि ठंड लगने से विकास की जान चली गयी। छात्र की मौत की खबर से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गयी। स्कूल में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


गौरतलब है कि इससे पहले मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में 10 जनवरी को छठे कक्षा के छात्र मनीष की ठंड लगने से मौत हो गयी थी। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय (बालक) चकिया में मनीष बीते बुधवार को स्कूल पहुंचा था। स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान मनीष ठंड लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके बाद शिक्षकों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए उसे ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया।


बिहार में ठंड का कहर जारी, स्कूल जाने के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र की मौत