ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार में नहीं थम रहा जमीन का विवाद, बेतिया में 6 राउंड फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां भूमि विवाद में 6 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गय

बिहार में नहीं थम रहा जमीन का विवाद, बेतिया में 6 राउंड फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां भूमि विवाद में 6 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव की है जहां धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई। 


एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। वही दोनों पक्ष के भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायल इलियास संतरेज को गोली लगी है। बताया जाता है कि 10 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था आज सुबह जब धान की रोपनी करने गये तब उसी समय दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। 


जिसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  शिकारपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार गहिरी पंचायत के वार्ड संख्या 2  गम्हरिया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। नौतन के गमहरिया में हुए घटना में अक्षय कुमार (18),प्रदीप राम (28),नितेश कुमार(21),नंदकिशोर प्रसाद(32),किसमती देवी(49)और विधार्थी शर्मा (55) और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 


घायलों का इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे नौतन के सीओ रमेश कुमार ने बताया की यह विवाद 100 वर्ष से चला आ रहा है। पूर्व में भी जनता दरबार में इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता