ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

JAMUI: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां मकर संक्रांति के मौके पर पिकनिक मना कर लौट रहे शख्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यु

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां मकर संक्रांति के मौके पर पिकनिक मना कर लौट रहे शख्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए अमृती डैम गया था, जहां से लौटने के दौरान बाइक हादसे की शिकार हो गई।


मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव निवासी मुरारी यादव के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए गया था। अमृती डैम से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित पाठकचक चौक के पास देर शाम उसकी बाइक सादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक पर सवार दो अन्य दोस्तों को हल्की चोटें आई।


गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले ही जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता