ब्रेकिंग
Bihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबत

शराबबंदी कानून पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा- नीतीश सरकार में शराब दिखती कहीं नहीं लेकिन बिकती सब जगह है

पटना : एक तरफ जब बिहार के मुख्यमंत्री शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे है, ठीक उसी वक्त पटना और हाजीपुर में कई जगहों पर शराब बेचने और खरीदने की खबरे सामने आ रही है. खबर त

शराबबंदी कानून पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा- नीतीश सरकार में शराब दिखती कहीं नहीं लेकिन बिकती सब जगह है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : एक तरफ जब बिहार के मुख्यमंत्री शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे है, ठीक उसी वक्त पटना और हाजीपुर में कई जगहों पर शराब बेचने और खरीदने की खबरे सामने आ रही है. खबर तो यह भी मिल रही है कि मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर शराब की खाली बोतलें पाई गई है. यह वही जगह है जहाँ अंदर शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है.


बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन फिर भी आए दिन शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत भी गजब की हो रही है. विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता ललन कुमार ने भी शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पर तंज कैसा है. उन्होंने कहा है कि सुशासन की सरकार में ‘भक्ति और शक्ति‘ लोकप्रिय है. जिस तरह भगवान दिखते नहीं लेकिन उनकी पूजा हर जगह होती है ठीक उसी तरह दुकानों में शराब दिखती नहीं है, लेकिन बिकती सब जगह है. ये सुशासन की भक्ति है. राज्य में पुलिस सब जगह है, सरकार के अपेक्षित अपराधी हत्या  करते रहते हैै। ये शक्ति का उदाहरण है.


तो आपने देखा कि शराबबंदी कानून को लेकर कांग्रेस नेता ललन कुमार ने किस तरह से सरकार पर तंज कैसा है. हालाँकि कांग्रेस के नेता ने जो कहा है उससे आप इंकार भी नहीं कर सकते हैं. क्योंकि आए दिन शराब से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस संबंध में सरकार आगे क्या फैसला लेती है.

टैग्स