ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में शराबबंदी का माखौल, हॉस्टल में शराब पार्टी कर रहे युवकों का वीडियो हुआ वायरल

SAHARSA : बिहार में शराब को लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है,जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में शराब पी रहे तीन युवक

बिहार में शराबबंदी का माखौल, हॉस्टल में शराब पार्टी कर रहे युवकों का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में शराब को लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है,जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में शराब पी रहे तीन युवकों को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक शराब का मजा लेते दिख रहे हैं।शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाने वाला वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद शराबी युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे तीनों युवक पुलिस को चुनौती देते हुए शराब का सेवन कर रहे हैं। शराब पार्टी में सिगरेट, भूंजा और गुटखा की भी व्यवस्था की गई है। सूर्खियां बटोरने के लिए शराबी युवक शराब के साथ खुद का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं।


जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में रह रहे छात्र की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा अलौली गांव निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी छात्र अपने बाहरी दोस्तों को हॉस्टल में बुलाकर शराब पार्टी का आयोजन करता है।


बताया जा रहा है कि किसी प्रशांत यादव नामक लड़के ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से वीडियो को साझा किया है। वहीं इस बाबत सदर SDPO संतोष कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता