1st Bihar Published by: Updated Dec 13, 2019, 6:12:17 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो वरीय अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर के सचिव विनय कुमार को निबंधन, उत्पाद एवं मधनिषेध विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
सामान्य प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मधुबनी के एडीएम दुर्गानंद झा को दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर के सचिव के पद पर तबादला किया गया है. मधुबनी के अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा अब विनय कुमार की जगह लेंगे.
