ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार में सफर और होगा आसान: 547 दिनों में तैयार हो जायेगा जंदाहा बाईपास, केंद्र सरकार ने टेंडर निकाला

PATNA : ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। उनका सफर औऱ आसान होने वाला है। हाजीपुर-मुसरीघरारी सड़क एनएच 103 पर जंदाहा के पास बन रहा बाईपास 547 दिनों में बनकर तैयार हो जाए

बिहार में सफर और होगा आसान: 547 दिनों  में तैयार हो जायेगा जंदाहा बाईपास, केंद्र सरकार ने टेंडर निकाला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। उनका सफर औऱ आसान होने वाला है। हाजीपुर-मुसरीघरारी सड़क एनएच 103 पर जंदाहा के पास बन रहा बाईपास  547 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस बाईपास निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। टेंडर भरने की लास्ट डेट चार मई है।


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसको लेकर बुधवार को निविदा जारी कर दी है। इसमें हाजीपुर-मुसरीघरारी सड़क एनएच 103 पर जंदाहा के पास बाईपास निर्माण के लिए निविदा मांगे गये हैं। बाईपास के निर्माण के लिए  547 दिनों का समय तय किया गया है। टेंडर के जरिये एजेंसी का चयन होते ही इसका  निर्माण शुरू हो जायेगा। इसके निर्माण पर 41 करोड़ 75 लाख खर्च होंगे। 


बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार के केंद्रीय सड़क एवं परिवाहन मंत्रालय ने हाजीपुर-मुसरीघरारी सड़क एनएच 103 पर जंदाहा के पास बाईपास निर्माण को मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब इसको लेकर निविदा जारी कर दी है। चार मई निविदा भरने की अंतिम तिथि चार मई है। चार मई के बाद एक माह के अंदर निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, इस बाईपास की लंबाई 4.7 किलोमीटर की होगी। हाजीपुर-मुसरीघरारी एनएच के चौड़ीकरण को लेकर भी कार्ययोजना केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्रालय को भेजी गई है। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद इसके चौड़ीकरण को लेकर काम आगे बढ़ेगा। इस तरह इस सड़क पर यात्रा काफी सुगम हो जाएगा।