ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने जवानों पर किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

SUPAUL: सुपौल में शनिवार एक एक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दारोगा समेत 6 जवान घायल हो गए। इस दौरान उपद

बिहार में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने जवानों पर किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में शनिवार एक एक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दारोगा समेत 6 जवान घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने दारोगा का पिस्टल भी छीनने की कोशिश की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। 


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र में सुपौल-सहरसा रोड पर थलहा पुल के पास शनिवार सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में कार ड्राइवर और सिमरा निवासी सुबोध पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच घायल के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजन कार और बाइक अपने साथ ले जाने लगे। जिसका मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध किया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और उपद्रवियों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी और दारोगा की सर्विस रिवॉल्वर छिनने की कोशिश करने लगे।


जिसके बाद पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और सड़क पर आगजनी कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को उपद्रवियों ने खदेड़ दिया और रोड़बाजी शुरू कर दी। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद उपद्रवी तितर-बितर हो गए और हालात को काबू में किया गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक एनएच पर परिचालन बाधित रहा। पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।