ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने पीट-पीटकर छुट्टी पर घर आए पुलिसमैन की कर डाली हत्या, इलाके में हडकंप

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां जमीनी विवाद में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बिहार में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने पीट-पीटकर छुट्टी पर घर आए पुलिसमैन की कर डाली हत्या, इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां जमीनी विवाद में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  इस घटना में मृतक पुलिसकर्मी छुट्टी पर घर आया हुआ था।


दरअसल,  जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के पीछे जमीनी विवाद में पटना बीएमपी 14 में कार्यरत दीपेंद्र कुमार सिंह की पड़ोस के ही कुछ लोगों के द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद  साथ ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हत्या से आक्रोशित लोगों के द्वारा मोतीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर छपरा काली मंदिर के नजदीक शव  को सड़क पर रखकर आवागमन को पूरी तरह ठप  कर दिया गया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।  


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद कांटी थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है और घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।