ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

'दीदी' को तलाश रही पटना पुलिस, इस महिला की करतूत जानकार दंग रह जायेंगे आप

PATNA : राजधानी पटना में हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कभी न कभी चेन स्नैचिंग या मोबाइल छीनने वाले गिरोह का शिकार हुए हैं. पटना पुलिस को इन दिनों एक महिला की तलाश है, ज

'दीदी' को तलाश रही पटना पुलिस, इस महिला की करतूत जानकार दंग रह जायेंगे आप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कभी न कभी चेन स्नैचिंग या मोबाइल छीनने वाले गिरोह का शिकार हुए हैं. पटना पुलिस को इन दिनों एक महिला की तलाश है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को भाड़े पर बाइक देती है. बाइक की सप्लाई करने वाली महिला चोरों के गैंग में 'दीदी' नाम से मशहूर है. 


राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना में एक चोर के पकड़े जाने के बाद इस महिला की करतूतों का खुलासा हुआ है. चोरी की बाइक से सिलेंडर चुराने के आरोप में पकड़े गये एक बदमाश ने पुष्पा नाम की एक महिला का जिक्र पुलिस के सामने किया है, जो आपराधिक गैंग के बीच 'दीदी' के नाम से मशहूर है. गिरोह के सदस्य उसे ‘दीदी’ कहकर पुकारते हैं.


पुष्प उर्फ़ दीदी कहां रहती है, पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है. पकड़े गए चोर के मुताबिक आरोपी महिला पटना की रहने वाली है लेकिन पुलिस ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि महिला पटना की है ही नहीं. वह कभी-कभी पटना आती है और ज्यादातर होटल में ही ठहरा करती है. ये बातें भी सामने आई हैं कि महिला कभी-कभार अपने रिश्तेदारों के यहां भी रहती है. 


पकड़े गए चोर ने महिला का ठिकाना कंकड़बाग थाना इलाके के पोस्टल पार्क एरिया में बताया है. पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला के पास लगभग आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक है. उन्हीं बाइकों को वह बदमाशों को भाड़े पर देती है जिस पर सवार होकर अपराधी चोरी और मोबाइल झपट्टा मारने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.


बाइक देने के बदले पुष्पा बदमाशों से घंटों के हिसाब से भाड़ा भी वसूला करती है. इसके अलावा वह लूटे गये सामान को बेचने के बाद आने वाली रकम में अपनी हिस्सेदारी भी मांगती है. पटना पुलिस के लिए अब चोरों की सरगना इस महिला को पकड़ना चुनौती बन गया है. पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर और अन्य चीजें पुलिस के हाथ लगी हैं जिसके आधार पर आरोपित महिला की तलाश की जा रही है.

टैग्स