ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का दौर : बार बालयों के साथ ठुमका लगाते हुए युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग; वायरल हुआ वीडियो

PATNA : बिहार की पुलिस एक तरफ लगातार हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने को लेकर कड़ा एक्शन लेने की बात कहते रहते हैं। इतना ही नहीं पुलिस महकमा के तरफ से इसको लेकर नया एसोपी जारी किया है। लेक

बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का दौर : बार बालयों के साथ ठुमका लगाते हुए युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग; वायरल हुआ वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की पुलिस एक तरफ लगातार हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने को लेकर कड़ा एक्शन लेने की बात कहते रहते हैं। इतना ही नहीं पुलिस महकमा के तरफ से इसको लेकर नया एसोपी जारी किया है। लेकिन, इसके बाबजूद इसपर सही मायने में रोक नहीं लगता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक समारोह के दौरान बार बाला के साथ थिरकते हुए एक युवक ने अपने पिस्टल से लगातार कई राउंड फायरिंग की है। गनीमत रही की इस फायरिंग में एक भी गोली समारोह में मौजूद लोगों को नहीं लगी। 


दरअसल, राजधानी पटना के बुद्धा काॅलनी इलाके में एक शादी समारोह के बार बालाओं का डांस करवाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर आकर अचानक पिस्टल निकाल कर भोजपुरी गानों की धून पर डांस करना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं यह युवक अपने पिस्टल से लगातार कई राउंड फायरिंग भी करता है और बार बालयों को पिस्टल की नोख पर डांस भी करवाता है। लेकिन, इसके बाबजूद वहां मौजूद लोग इसे ऐसा करने से मना नहीं करते हैं। अब इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ़ तौर पर हाथ में हथियार लेकर डांस के साथ फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार की वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि, इस वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कुख्यात अपराधी रंधीर यादव है। इसके ऊपर राजधनी के कई थानों में मामला दर्ज है। इसके बाबजूद यह अपनी हरकतों से वाज नही आ रहा है और खुलेआम पुलिस प्रसाशन को चुनौती दे रहा है। इसके ऊपर बुद्धा काॅलनी थाना एवं दिघा थाना मे अनेकों मामला दर्ज है। यह कुछ दिन पहले ही आर्म्स एक्ट मे गांधी मैदान थाना में कैद था।