1st Bihar Published by: Updated Jul 27, 2021, 2:02:24 PM
- फ़ोटो
DESK: बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से पूर्णिया और कटिहार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। आपदा प्रबन्धन विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
पूर्णिया जिले के जलालगढ़, कस्बा, कृत्यानंद नगर, श्रीनगर, धमदाहा, रूपौली, भवानीपुर, बरहरा, अमौर, बैसा, बैसी, डगरूआ और बनमनखी प्रखंड में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वही कटिहार जिले के डंडखोरा, हसनगंज, कोढ़ा, समेली, फलका, कुर्सेला, बरारी, मनसाही, प्राणपुर, बारसोई, बलरामपुर, आजमनगर, कदवा, मनिहारी, अमदाबाद प्रखंड में भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया और कटिहार जिले में यह अलर्ट शाम 6 बजे तक के लिए जारी किया गया है।