Hindi News / news / बिहार में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा...

बिहार में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा बक्सर में गई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 24, 2024, 7:39:59 PM

बिहार में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा बक्सर में गई जान

- फ़ोटो

DESK: बिहार में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत हो गयी है। सबसे ज्यादा बक्सर में 3 लोगों की जान चली गयी है। वही सासाराम में एक युवक की भी मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के ढेकही बलीरामपुर गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविश कुमार के रूप में हुई है। वह नोखा के ढेकही रामपुर के रामराज सिंह का पुत्र था। बताया जाता है कि कुदाल लेकर खेत में काम करने के लिए वो गया हुआ था। इसी बीच ठनका गिरने से वो बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।


मौसम विभाग ने भारी बारीश को लेकर अलर्ट भी जारी किया था। बक्सर में भी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। वही दो लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। मृतकों की पहचान सारा गांव निवासी मिथिलेश साह के बेटे 12 वर्षीय प्रिंस, धर्मदेव राम के 19 वर्षीय बेटे अंगद कुमार और  अमेहता गांव के रहने वाले संतोष यादव के 9 साल के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है।