Hindi News / news / बिहार में लव जिहाद : जिस राज से हिंदू महिला ने की शादी...

बिहार में लव जिहाद : जिस राज से हिंदू महिला ने की शादी वह निकला तौकीर आलम, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2022, 12:46:39 PM

बिहार में लव जिहाद : जिस राज से हिंदू महिला ने की शादी वह निकला तौकीर आलम, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

- फ़ोटो

KATIHAR: एक तरफ श्रद्धा और आफताब की खबर ने देशभर के लोगों को झंकझोर कर रखा है। इसी बीच अब बिहार के कटिहार जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम लड़के ने अपना नाम राज बताकर एक हिंदू लड़की से शादी कर ली। इसके बाद अब वह लड़की को अपना धर्म बदलने के लिए दाबाव डाल रहा है। 



शादी के बाद जब महिला को पता चला कि उसका पति मुस्लिम है तो उसके होश उड़ गए। थक-हारकर महिला ने कल यानी शुक्रवार को कटिहार न्यायालय में आवेदन दिया। महिला अब अपने लिए न्याय की गुहार लगा रही है। मामला कटिहार के मनिहारी का है। आपको बता, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। उस दौरान लड़के ने राज राजपूत के नाम से अपनी फेसबुक आईडी बनाई थी। झांसे में आकर महिला ने उससे शादी कर लिया लेकिन शादी के बाद जब उसे पता चला कि उसके पति का नाम राज राजपूत नहीं बल्कि तौकीर आलम है। 



महिला कटिहार के मनिहारी की रहने वाली 29 साल की जूली है। उसने 2015 में तौकीर आलम से शादी रचाई थी। लड़के ने अपनी पहचान बदलकर हिन्दू लड़की से शादी कर ली थी। जब लड़की अपने ससुराल गई तो उसके होश उड़ गए। वह कुछ समझ नहीं पा रही थी। लेकिन अब उसकी मजबूरी थी कि उसकी शादी हो चुकी थी और वह लड़के से प्यार भी करती थी। शादी के बाद दोनों का एक बच्चा भी हुआ। लेकिन अब लड़की को लगातार परेशान किया जा रहा है कि वह अपना धर्म बदल ले।