ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी , पटना में हीट वेव; 43 के पार पहुंचा पारा

PATNA : बिहार के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा एवं भागलपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर

बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी , पटना में हीट वेव; 43 के पार पहुंचा पारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा एवं भागलपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना में सोमवार को हीट वेव जैसे हालात रहेंगे।


दरअसल, राजधानी में 16 अप्रैल से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। पिछले 5 दिनों से पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं प्रदेश में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। वहीं दक्षिण बिहार चिल्लाती धूप से परेशान रहा।


जानकारी के अनुसार राज्य में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में हवा चल रही थी। जबकि प्रदेश का आद्रता 7 से 10 प्रतिशत के बीच पहुंच गयी है। वहीं रविवार को प्रदेश का मोतिहारी व शेखपुरा हीट-वेव की चपेट में रहा। सूबे का सबसे गर्म शहर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय रहा।  रविवार को पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट व 11 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई।  


उधर, पटना के न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।