Hindi News / news / बिहार में कई जिलों के DEO और DPO का तबादला, शिक्षा विभाग...

बिहार में कई जिलों के DEO और DPO का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2022, 7:00:17 PM

 बिहार में कई जिलों के DEO और DPO का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सरकार ने कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक निदेशक और महाप्रबंधक का तबादला किया है. इस खबर में नीचे अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पश्चिम चंपारण (बेतिया) के डीईओ विनोद कुमार विमल को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षक एवं परीक्षा बोर्ड पटना में तबादला किया गया है। बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमर भूषण को मुख्यालय भेजा गया है। 


माध्यमिक शिक्षा के सहायक निदेशक कुमार अरविंद सिन्हा को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर के पद पर पदस्थापित किया गया है। सहायक निदेशक, जन शिक्षा योगेश कुमार को पश्चिम चंपारण (बेतिया) में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और दरभंगा के डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया को पश्चिम चंपारण भेजा गया है। देखिए पूरी लिस्ट...