ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

बिहार में कब घटेगी ठंड ? कोल्ड वेव की चपेट में सूबे का ये जिला, मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : बिहार में ठंड का टॉर्चर शुरू हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ महसूस हो रहा है। सीमांचल में भी न्यूनतम पारा गिरा है। ऐसे में बर्फीली पछुआ ह

बिहार में कब घटेगी ठंड ? कोल्ड वेव की चपेट में सूबे का ये जिला, मौसम विभाग का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में ठंड का टॉर्चर शुरू हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ महसूस हो रहा है। सीमांचल में भी न्यूनतम पारा गिरा है। ऐसे में बर्फीली पछुआ हवा की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं, पूर्णिया कोल्ड वेव की चपेट में आ चुका है।



दरअसल, शीतलहर के कहर से जनजीवन ठहर गया है। जबकि अररिया का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभी फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।


वहीं, इस कड़ाके की ठंड के वजह से बाजारों में चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही पर जरूरी काम से लोग निकले। वैसे, सूबे का अधिकतर इलाका सुबह दस बजे तक शहर घने कोहरे में डूबा रहा, जबकि हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। इस दौरान सड़क पर चीजें साफ दिखाई नहीं पड़ रही थी।


उधर, कोहरे से निकले पानी की ठंडी- ठंडी बूंदें शरीर के उस हिस्से को छू रही थी जो कपड़ों से ढके नहीं थे। कपड़ों पर भी ओस की बूंदें अपना असर दिखाती नजर आयी। पिछले एक सप्ताह से पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में है जिससे जनजीवन में ठहराव सा आ गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को भीबुधवार का यही हाल रहने वाला है।