ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार में डबल मर्डर: दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से दोनों की मौत हुई है जबकि दो लो

बिहार में डबल मर्डर: दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से दोनों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अररिया के रघुनाथपुर की है।


मृतकों की पहचान चंद्रमोहन यादव और उनके भतीजे माधव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रमोहन यादव का गांव के ही एक शख्स के जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह उक्त जमीन पर धान की रोपाई हो रही थी, इसी दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 


चंद्रमोहन यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल माधव यादव को परिजन  इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।