ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

‘बिहार में BJP टिकेगी कहीं.. 40 में 40 जीतेंगे, जीरो पर आउट होगी’ लोकसभा चुनाव को लेकर ललन सिंह का बड़ा दावा

MUNGER: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी दल अपनी-अपनी जीत की बात कह रहे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए में शामिल दल कह रहे हैं कि बिहार की सभी चालीस सीटों पर जीत दर्ज कर

‘बिहार में BJP टिकेगी कहीं.. 40 में 40 जीतेंगे, जीरो पर आउट होगी’ लोकसभा चुनाव को लेकर ललन सिंह का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी दल अपनी-अपनी जीत की बात कह रहे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए में शामिल दल कह रहे हैं कि बिहार की सभी चालीस सीटों पर जीत दर्ज करेंगे तो वहीं विपक्षी गठबंधन में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयूसभी सीटों पर जीत की बात कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।


दरअसल, ललन सिंह मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर के जमालपुर स्थित बड़ी दौलतपुर दुर्गा स्थान पहुंचे थे, जहां क्षेत्र के लोगों ने उनसे अपने अपने सवाल पूछे। जनता के सवालों का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जैसे इतना दिन परेशानी उठाए हैं तो छहः महीना और कष्ट सह लीजिए। अब इन लोगों का विदाई तय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 6 माह के अंदर चली जायेगी और उसके बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा। 


यहां एक सवाल के जबाब में ललन सिंह ने कहा कि मोदी अभी वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाते हैं कुछ दिनों में वह डीएमयू का भी हरी झंडी दिखाएंगे। कोरोना काल के पहले जितना स्टॉपेज था सभी को खत्म करवा दिया। चिंता मत कीजिए 6 महीना में मोदी विदा हो जाएंगे उसके बाद हर स्टॉपेज पर ट्रेनें रुकेगी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बिहार में बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी और जीरो पर आउट हो जाएगी और इंडिया गठबंधन 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।