Hindi News / news / बिहार में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, बदल सकता है इन...

बिहार में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, बदल सकता है इन जिलों का मौसम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 05, 2023, 8:14:59 AM

बिहार में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, बदल सकता है इन जिलों का मौसम

- फ़ोटो

PATNA: देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात मिचौंग का कहर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु में भी दो लोगों की मौत भी हो गयी है। वहीं चेन्नई में अलग-अलग घटनाओं में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। रनवे पर पानी भरने के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को तुफान के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार पर इस तुफान का क्या असर होगा इसकी जानकारी दी है।


मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग तूफान बिहार को साइड इफैक्ट के रूप में प्रभावित करेगा। इसके असर से बिहार के दक्षिणी-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-प्रश्चिम में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 7 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है हालांकि इसको लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 


खासकर रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा,लखीसराय, जमुई, बांका और मुंगेर समेत कुछ जिलों में एक-दो या कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मिचौंग का बिहार पर सीधा असर नहीं होगा हालांकि बंगाल की खाड़ी में हलचल का प्रभाव जरूर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के तापमान में में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।