बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! दशहरा का मेला देख परिवार संग घर आ रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 25, 2023, 10:21:04 AM

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! दशहरा का मेला देख परिवार संग घर आ रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आया है। जहां एक दुकानदार की हत्या कर दी गई है। यह दुकानदार परिवार के साथ मेला देखकर लौट रहा था घर, तभी रास्ते में घेरकर बदमाशों ने गोली मारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मेला देखकर अपनी मां और बहन के साथ घर लौट रहे इलेक्ट्रिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने दुकानदार को उसकी मां और बहन के सामने ही गोली मारकर हत्या कर डाली। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


वहीं, घटना के सामने आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। इस घटना मंगलावार देर रात्रि की बताया जा रही है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बालन चौक के पास का बताया जा रहा है।


इस घटना में मृतक युवक की पहचान सुशील कुमार कुशवाहा  रूप में किया गया है। युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है।  ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने माँ और बहन के साथ बाइक से हसनपुर बलुआ से मेला देखकर घर लौट रहा था तभी रास्ते मे अपराधियो ने रोककर गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मां और बहन रो रो कर बेहोश हो जा रही हैं। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बालन चौक के पास का है